Biodata Maker

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 मई 2024 (18:04 IST)
4000 policemen will be deployed in Navi Mumbai during elections : नवी मुंबई के आयुक्त मिलिंद भारंभे ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 3500 से 4000 पुलिसकर्मियों को बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐरोली और बेलापुर विधानसभा क्षेत्र ठाणे लोकसभा सीट का हिस्सा हैं।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव: कम होता मतदान, किसका नुकसान?
मुंबई की छह सीटों और ठाणे सहित महाराष्ट्र की 12 अन्य सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। भारंभे ने कहा कि व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं, जिसमें तैयारी बैठकें और सशस्त्र बटालियनों वाली छह कंपनियों का आगमन शामिल है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में व्यस्त कंगना रनौट, Emergency की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों सहित लगभग 3500 से 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती बंदोबस्त ड्यूटी के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में कठोर अभियान चलाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने नागरिकों से बिना किसी डर के मतदान करने का आग्रह किया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

अगला लेख