AAP और कांग्रेस ने दिल्ली फतह के लिए बनाई खास रणनीति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 मई 2024 (07:00 IST)
Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है और यहां के 7 संसदीय क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए समन्वयकों की घोषणा की है। दोनों दलों ने ऐसा इसलिए किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव प्रचार सुचारू और प्रभावी तरीके से हो।

ALSO READ: कम वोटिंग के बाद भी BJP कैसे करेगी 400 पार, क्या बोले अमित शाह?
 
इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के 2 घटकों के बीच सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत कांग्रेस ने 7 में से 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी शेष 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 7 चरणों के चुनाव के 6ठे दौर में 25 मई को मतदान होना है।
 
आप ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस के साथ जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार समन्वय शुरू करने के उद्देश्य से आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने समन्वय समिति का गठन किया है जिसमें समन्वय की पूरी जिम्मेदारी दुर्गेश पाठक को सौंपी गई है। दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ALSO READ: मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली, राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका
 
दिल्ली कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों दिल्ली के 7 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए एक पर्यवेक्षक की घोषणा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव प्रचार सुचारू और प्रभावी तरीके से हो।
 
उन्होंने कहा कि सभी 7 सीटों पर 'इंडिया' के संयुक्त प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को समन्वय समिति की बैठक होगी। कार्यक्रमों में 'इंडिया' गठबंधन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सभी 7 निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकें और रोड शो शामिल होंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

अगला लेख
More