dipawali

UP Politics : राहुल-प्रियंका की यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव, बोले- यह आगरा है जनाब, जो दिलों को मिला देता है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (16:56 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव अब चंद दिन शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार यानी आज ताजनगरी पहुंची। यहां समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शामिल हुए। अखिलेश यादव कि यह आगरा है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। अखिलेश ने एनडीए पर निशाना साधा।
 
ALSO READ: अधिकांश लोग चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, लोकसभा चुनाव के लिए अजित पवार ने शुरू किया अभियान
यात्रा में आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि 'आगरा' शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है...आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं...हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।
ALSO READ: यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में CM योगी की चेतावनी, न घर के रहेंगे, न घाट के
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप गरीब हैं, तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा...नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है।
ALSO READ: पीएम मोदी ने की स्कूबा डाइविंग, समंदर में डूबी द्वारिका के किए दर्शन
इस यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं लेकिन यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है, बीजेपी हटाओ देश को बचाओ। हमारी लड़ाई तभी सफल होगी जब उत्तरप्रदेश में बीजेपी हारेगी 80 हराओ लोकतंत्र बचाओ।

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि इससे पहले राहुल और अखिलेश ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के इस चरण में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का पूरा माहौल दिखाई दे रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओें के बीच उत्साह दिख रहा है। इसका आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भाषा/वेबदुनिया न्यूज
Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को लेफ्टिनेंट जनरल की चेतावनी, और भी घातक होगा Operation Sindoor 2.0

Vivo ने त्योहारी सीजन में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर बढ़ाई Samsung टेंशन, iPhone 17 को देंगे कड़ी टक्कर

सिवनी हवाला कांड में SDOP पूजा पांडे समेत 6 गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस, बोले CM , किसी को बख्शा नहीं जाएगा

बेलगाम ट्रैफिक के आगे बेबस पुलिस, इंदौर का निकला दम, जिम्‍मेदार बोले- दिक्‍कत तो है पर सुधारेंगे, करेंगे इंजीनियरिंग प्‍लान

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर BJP शामिल, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

अगला लेख