Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भाजपा से निष्‍कासित, काराकाट से लड़ रहे हैं चुनाव

हमें फॉलो करें pawan singh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 22 मई 2024 (11:21 IST)
Pawan singh : बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को NDA के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया। काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाह के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं पवन सिंह। इस सीट पर आखिरी चरण में एक जून को होना है मतदान। ALSO READ: काराकाट में पवन सिंह ने बढ़ाई NDA की मुश्किल, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय
 
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा के हवाले से जारी पत्र में भोजपुरी गायक को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध कार्य करने पर निष्कासित करने की बात कही गई है।
 
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा का टिकट ठुकराने के बाद पवन ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इस सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला नजर आ रहा है।
 
एनडीए ने यहां से उपेन्द्र कुशवाहा को टिकट दिया है। उपेन्द्र मई 2014 से दिसंबर 2018 तक में मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। किसी समय जदयू का हिस्सा रहे कुशवाहा नीतीश कुमार से मतभेद के चलते पार्टी से अलग हो गए थे और उन्होंने रालोसपा के नाम से नई पार्टी बना ली। पवन की एंट्री ने उपेन्द्र की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 
 
दरअसल, पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट मुकाबले को बिहारी बनाम बिहारी बनाना चाहती थी, लेकिन पवन सिंह ने भाजपा की इस पेशकश को ठुकरा दिया। तृणमूल ने आसनसोल से बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है। ALSO READ: प्रशांत किशोर ने बताया, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें
 
काराकाट सीट परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आई है। इससे पहले यह सीट बिक्रमगंज के नाम से जानी जाती थी। वर्तमान में इस सीट से जदयू के महाबली सिंह सांसद हैं, लेकिन एनडीए में हुए सीटों के बंटवारे में यह सीट जदयू के हाथ से निकल गई। 2019 में महाबली ने उपेन्द्र कुशवाहा को 84 हजार से ज्यादा मतों से हराया था।
 
पॉवर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह को अपने साथी सितारों का भी साथ मिल रहा है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर पवन उनको बुलाएंगे तो वह जरूर उनके लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रशांत किशोर ने बताया, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें