बेटे बृजेंद्र के बाद बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने के आसार

Webdunia
शनिवार, 30 मार्च 2024 (00:43 IST)
Birendra Singh also likely to join Congress : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने के आसार हैं। बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जब वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे।
ALSO READ: छिंदवाड़ा में कमलनाथ को बड़ा झटका, अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल
राज्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जब वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। लेकिन ये विधायक कौन होंगे, इस बारे में बताने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान के बारे में निर्णय पार्टी आलाकमान लेगा।
ALSO READ: हरियाणा में भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह का इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल
जननायक जनता पार्टी (जजपा) पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा जिसे चाहेगी उसे ही जजपा लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो ना केवल लोकसभा बल्कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा को हरा देगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

अगला लेख