Pilibhit Lok Sabha Seat: पीलीभीत से BJP काट सकती है वरुण गांधी का पत्ता, किसका नाम है रेस में?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 19 मार्च 2024 (17:24 IST)
Varun Gandhi News: पीलीभीत लोकसभा सीट यूपी की सबसे अहम सीटों में आती है। यहां से भाजपा नेता वरुण गांधी चुनाव मैदान में उतरते हैं, लेकिन इस बार बीजेपी वरुण का पत्‍ता काट सकती है। सूत्रों का दावा है कि इस सीट से योगी सरकार के मंत्रियों का नाम रेस में चल रहे हैं।

इनमें योगी आदित्‍यनाथ सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद और संजय गंगवार के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि इस बारे में फैसला सीईसी की बैठक में ही होगा।

क्‍या हो सकती है वजह : बता दें कि पिछले कुछ समय से वरुण गांधी लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं। इस वजह से वे विवादों में भी रहे। केंद्र सरकार से लेकर योगी सरकार तक वरुण गांधी ने सब पर निशाना साधा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका टिकट कट सकता है।

क्‍या अखिलेश से संपर्क में हैं : कई बार तो ऐसी भी खबरें आई कि वरुण गांधी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संपर्क में है और समाजवादी पार्टी भी ज्वाइन कर सकते हैं। इतना ही नहीं उनकी मां और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी के टिकट पर भी संशय बरकरार है।

निगेटिव फीडबैक मिला : दरअसल, भाजपा अपने नेताओं का रिकॉर्ड चेक करने के लिए सर्वे कराती है। जिसमें गांव, तहसील, ब्लॉक और जिले स्तर से नेताओं के बारे में पूछा जाता है। सूत्र यह भी बताते हैं कि वरुण गांधी का फीडबैक ग्राउंड जीरो से नकारात्मक आया है। आम जनता से उनका कनेक्‍शन कमजोर हुआ है। ऐसे में कहा जा रहा है कि CEC की बैठक में वरुण गांधी को टिकट नहीं देने पर सहमति बन गई है। इस सीट से बीजेपी यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतार सकती है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

अगला लेख