Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, BJP कार्यकर्ता की हत्या, TMC ने किया यह दावा

हमें फॉलो करें बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, BJP कार्यकर्ता की हत्या, TMC ने किया यह दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोलकाता , रविवार, 2 जून 2024 (19:37 IST)
BJP worker killed in Bengal post-poll violence : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि तृणमूल ने दावा किया कि यह हत्या पारिवारिक कलह का नतीजा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना जिले के उत्तरी हिस्से के कालीगंज में उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता हफीजुर शेख शनिवार रात अन्य लोगों के साथ कैरम खेल रहे थे। आरोप है कि 10-12 लोग मोटरसाइकल पर आए और शेख की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
भाजपा की उत्तर नदिया इकाई के अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने आरोप लगाया कि तृणमूल के गुंडों ने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या की। हालांकि जिले के तृणमूल नेता रुकबानुर रहमान ने हत्या के पीछे पारिवारिक कलह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें तृणमूल कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयराम रमेश को EC का पत्र, कहा- उन 150 DM की डिटेल्स दीजिए, जिनसे अमित शाह ने की बात