Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंद्रबाबू नायडू और पत्नी की संपत्ति 5 साल में 41 फीसदी बढ़ी

हमें फॉलो करें N Chandrababu Naidu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

अमरावती , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (21:58 IST)
Chandrababu Naidu and wife's assets increased : निर्वाचन आयोग में शुक्रवार को दाखिल एक हलफनामे के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार की संपत्तियां बीते 5 साल में 41 प्रतिशत बढ़कर 810.42 रुपए की हो गई है। नायडू की पत्नी एन. भुवनेश्वरी ने 13 मई को होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कुप्पम में अपने पति की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
संपत्ति में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भुवनेश्वरी की है, जिनके पास (बाजार मूल्य के अनुसार) 337.85 रुपए के हेरिटेज फूड्स लिमिटेड के 2.26 करोड़ शेयर हैं। उनके पास मौजूद कुल शेयरों का मूल्य लगभग 764 करोड़ रुपए है, जबकि 2019 में यह 545.76 करोड़ रुपए था।
पिछले विधानसभा चुनाव में वर्ष 2019 में तेदेपा प्रमुख द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार नायडू परिवार की चल और अचल संपत्ति का मूल्य 574.3 करोड़ रुपए था। भुवनेश्वरी के पास 3.4 किलोग्राम सोना और करीब 41.5 किलोग्राम चांदी भी है।
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता नायडू के पास व्यक्तिगत रूप से 4.80 लाख रुपए की चल संपत्ति और 36.31 लाख रुपए की अचल संपत्ति है, और परिवार पर कुल 10 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियां हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के पास 2.25 लाख रुपए कीमत की एक एम्बेसडर कार भी है। हलफनामे में कहा गया है कि नायडू 24 प्राथमिकियों में नामजद हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहले चरण में 60% मतदान, बंगाल में बंपर, बिहार में सबसे कम