Biodata Maker

शिवराज बोले, कांग्रेस और नेहरू ने भारत को तोड़ा, PM मोदी पीओके को वापस लेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 मई 2024 (08:12 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक साथ लाएंगे। ALSO READ: केजरीवाल ने मोदी पर लगाया आप व झामुमो को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप
 
भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में दक्षिणी दिल्ली में एक चुनावी सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर मोदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस ले लेंगे।
 
मोदी की तुलना भगवान के दूत से करते हुए चौहान ने कहा कि उन्हें भगवान ने देश में बुराई खत्म करने के लिए भेजा है। उनके मार्गदर्शन में देश समृद्ध हुआ है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर, कांग्रेस और नेहरू ने देश को तोड़ने का पाप किया। यदि नेहरू ने (1947 का) युद्ध नहीं रोका होता तथा इसे 3 दिन और जारी रहने दिया होता, तो आज पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा होता और कोई पीओके नहीं होता। अब सिर्फ PoK ही वापस लेना बाकी है और हम इसे वापस लेंगे। ALSO READ: योगी ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा- यह जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है
 
वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 10 साल में वह कर दिखाया, जो कांग्रेस अपने शासन के 60 साल में भी नहीं कर सकी।
 
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने लोगों से अपील की कि अगर वे राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण मुक्त हवा और पानी चाहते हैं तो वे भाजपा को वोट दें।
 
उन्होंने कहा कि यह चुनाव सही मायनों में देश का भविष्य तय करने के लिए है। मैं आपको बता सकता हूं कि जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वह हमने मोदी जी के नेतृत्व में 10 साल में कर दिखाया। हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके पास आए हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

अगला लेख