मेरे बेटे को चुनाव हराओ, एके एंटनी के बयान से रोचक हुआ मुकाबला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (15:09 IST)
Loksabha election 2024 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए के एंटनी ने मंगलवार को कहा कि केरल की पत्तनमथिट्टा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा उनका बेटा अनिल के. एंटनी चुनाव में जीतना नहीं चाहिए।
 
एंटनी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बेटे की पार्टी को हारना चाहिए और दक्षिण केरल निर्वाचन क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार एंटो एंटनी को जीतना चाहिए।
 
एंटनी ने कांग्रेस नेताओं के बच्चों के भाजपा में शामिल होने को भी गलत बताया। एंटनी ने अपने बेटे की राजनीति के बारे में पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कांग्रेस मेरा धर्म है।'
 
 
पत्तनमतिट्टा लोकसभा सीट पर 2009 में पहली बार चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस के एंटो एंटनी ने जीत हासिल की थी। 2014 और 2019 में भी उन्होंने इस सीट से चुनाव जीता और लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। वे लगातार चौथी बार यहां से चुनाव मैदान में है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अगला लेख