कांग्रेस ने MP में जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, खरगे-सोनिया-राहुल समेत ये 40 नाम शामिल

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2024 (00:03 IST)
Congress Star Campaigners :  कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में प्रचार के वास्ते पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के अतिरिक्त 40 अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर नामित किया है।
 
राज्य की 29 लोकसभा सीट के लिए चार चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।
 
मध्यप्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग सफाया हो जाने के मद्देनजर कांग्रेस को राज्य में राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
 
पिछले चुनाव में कांग्रेस केवल एक सीट-छिंदवाड़ा पर जीत दर्ज कर सकी। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ था।
 
कांग्रेस द्वारा तैयार स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया का नाम भी शामिल है।
 
सूची में क्रमशः राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को भी जगह दी गई है।
ALSO READ: MP : शिवराज के खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, सिंधिया को चुनौती देंगे यादवेंद्र
सूची में मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित आठ विधायकों के नाम भी हैं। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह और विवेक तन्खा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह और कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में क्षेत्र में उतरेंगे।
 
कांग्रेस ने राज्य में अब तक 22 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी 28 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि खजुराहो निर्वाचन क्षेत्र सीट-बंटवारे समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को आवंटित किया गया है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

अगला लेख