Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल से क्‍यों घबराई कांग्रेस, टीवी चर्चाओं में नहीं होगी शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 मई 2024 (19:09 IST)
Congress will not participate in TV discussions related to exit polls : कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह एक जून को एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) से संबंधित टेलीविजन चैनलों की चर्चाओं में भाग नहीं लेगी, क्योंकि पार्टी टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक संक्षिप्त बयान में यह भी कहा कि कांग्रेस 4 जून से चर्चाओं में भाग लेगी।
ALSO READ: 75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे
उन्होंने कहा, मतदाताओं ने अपना मत दे दिया है एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। चार जून को परिणाम सबके सामने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगाकर घमासान में भाग लेकर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है।
ALSO READ: Lok Sabha Election : कांग्रेस के आनंद शर्मा 40 साल बाद लड़ रहे चुनाव, भाजपा के राजीव भारद्वाज से है मुकाबला
खेड़ा ने कहा, किसी भी बहस का मक़सद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से चर्चा में फिर से सहर्ष भाग लेगी। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न होगा। मतगणना चार जून को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

अगला लेख
More