बलिया में मतदान केंद्र पर बिगड़ी तबीयत, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 जून 2024 (14:45 IST)
Ballia Loksabha election : लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मतदान केंद्र पर शनिवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। ALSO READ: बंगाल में वोटिंग के दौरान बवाल, चुनाव आयोग को 4 घंटे में 1450 शिकायतें
 
सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि चक बहुद्दीन गांव निवासी रामबचन चौहान (70) सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अधीन सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चक बहुद्दीन गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या-257 पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे।
 
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर कतार में लगने से पहले ही अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि कतार में खड़े होने के बाद चौहान को चक्कर आने लगे और वे वहीं गिर पड़े। ALSO READ: हिमाचल में वोटिंग को लेकर उत्साह, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वोट डालने पहुंची महिला
 
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से रामबचन के परिजनों को इसकी जानकारी दी। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 39.31 फीसदी मतदान हो चुका है। बलिया लोकसभा सीट पर 38.04 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

अगला लेख
More