Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का एलान आज, जानिए किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव?

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का एलान आज, जानिए किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 16 मार्च 2024 (08:05 IST)
Loksabha election news : निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा आज दोपहर 3 बजे करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। चुनाव के एलान से पहले ही 267 टिकटों का एलान कर चुकी है इस मामले में विपक्ष उससे पीछे नजर आ रहा है।
निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
 
आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।
 
2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी। पिछले संसदीय चुनावों में भाजपा ने 303 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पायी थी।
 
आगामी चुनावों में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं। दावा किया जा रहा है कि इस बार 6 या 7 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं।
किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव : इस बार मोदी की गारंटी, मोदी का परिवार, सीएए, सशक्त भारत, अयोध्या राम मंदिर और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों चुनाव लड़ा जाएगा। मोदी सरकार देश में सीएए लागू करने, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन, जम्मू कश्मीर में 370 हटने, 80 करोड़ को मुफ्त अनाज घटाने जैसे मुद्दे जोर शोर से उठा रही है तो विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, चुनावी बॉण्ड जैसे मुद्दे उठा रहा है।
 
क्या है इंडिया गठबंधन का हाल : आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ‘करो या मरो’ के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा में शीट शेयरिंग समझौता कर चुकी है। महाराष्ट्र और बिहार में चर्चा जारी है तो पंजाब और बंगाल में सीटों पर सहमति नहीं बनी सकी।
 
क्या कहते हैं ओपिनियन पोल : न्यूज 18 के ‘ओपीनियन पोल’ के अनुसार, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश की ओर बढ़ रहा है। इसमें दावा किया गया है कि राजग को 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीट मिल सकती हैं जिसमें से अकेले भाजपा को रिकॉर्ड 350 सीट मिल सकती हैं।
 
हालांकि एबीपी-सीवोटर’ के एक ओपीनियन पोल के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को चुनाव के लिहाज से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में महज छह सीट मिल सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक: पीएम मोदी की लोकप्रियता या सीएम सिद्धारमैया की योजनाएं, कौन पड़ेगा भारी?