लोकसभा चुनाव का एलान शनिवार को, चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (13:04 IST)
Loksabha election date : निर्वाचन आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान करेगा। लोकसभा के साथ ही कुछ राज्यों में भी चुनाव कार्यक्रम का एलान किया जाएगा।
 
निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर 3 बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में इस बार 6 या 7 चरणों में मतदान हो सकता है।
 
 
पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 7 चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।
 
ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला प्रभार : नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों.. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। दोनों पूर्व नौकरशाहों को बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।
 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में हाल में एक नया कानून लागू होने के बाद, निर्वाचन आयोग में आयुक्तों की यह पहली नियुक्ति है।
 
ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने ऐसे ऐतिहासिक समय पर उनकी नियुक्ति के महत्व के बारे में बात की जब निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियां कर रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

अगला लेख