भाजपा में शामिल होंगे जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 मार्च 2024 (15:04 IST)
justice Abhijeet Gangopadhyay news in hindi : अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

ALSO READ: कौन है जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय, जो इस्तीफा देकर लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
गंगोपाध्याय ने कहा कि वह 7 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा नेतृत्व उन्हें जिस भी लोकसभा सीट की पेशकश करेगा, वह वहां से चुनाव लड़ेंगे।
 
 
साल 2022 में उन्होंने ही सीबीआई और ईडी को पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरियों में घोटाले की जांच करने का निर्देश दिया था। उन्होंने 32000 शिक्षकों की बहाली को रद्द करने का आदेश दिया था। हालांकि डिविजन बैंच ने इस आदेश पर रोक लगा दी।
 
जस्टिस गंगोपाध्याय ने एक समय सीबीआई को जांच की धीमी गति पर फटकार लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की बात कही थी। वह अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं। 
 
जनवरी 2024 में उन्होंने उच्च न्यायालय के सहकर्मी जस्टिस सौमेन सेन परराज्य में एक राजनीतिक दल के लिए के लिए काम करने का आरोप लगाया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख