भाजपा नेता के. विश्वेश्वर रेड्डी सबसे अमीर उम्मीदवार, 5 साल में 410 फीसदी संपत्ति बढ़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (15:58 IST)
loksabha election 2024 news : तेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी 4568 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति की घोषणा के साथ राज्य के सबसे धनी उम्मीदवारों में से एक बनकर उभरे हैं। कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने 2019 में अपनी संपत्ति 895 करोड़ रुपए बताई थी। 5 साल में उनकी संपत्ति 410 फीसदी बढ़ गई।
 
रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और देनदारियों के साथ अपनी चल और अचल संपत्ति की घोषणा की।
 
रेड्डी के पास अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 17.77 लाख शेयर हैं, जिनकी कीमत 6170 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 973.22 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी संगीता रेड्डी के पास 1500.85 करोड़ रुपए के 24.32 लाख शेयर हैं।
 
संगीता रेड्डी अपने पिता डॉ. सी. प्रताप रेड्डी द्वारा स्थापित अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं।
 
हलफनामे के मुताबिक, रेड्डी के पास 1250 करोड़ रुपए की संपत्ति है जबकि पत्नी के पास 3209.41 करोड़ की संपत्ति है और बाकी संपत्ति उनके बेटे के नाम है।
 
विश्वेश्वर रेड्डी ने अपना राजनीतिक सफर भारत राष्ट्र समिति से शुरू किया और चेवेल्ला से सांसद बने। उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए और 2019 का आम चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
 
उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अमेरिका में एमएस की पढ़ाई की।
Edited by : Nrapendra gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अगला लेख