ओडिशा में क्यों छिड़ी लुंगी बनाम धोती की बहस, क्या है इसका नवीन पटनायक कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (07:44 IST)
Odisha loksaha election : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक वीडियो संदेश में लुंगी में देखे जाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन पर जम कर निशाना साधा। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में लुंगी बनाम धोती की बहस छिड़ गई।

ALSO READ: विरासत टैक्स पर घिरी कांग्रेस का पलटवार, शेयर किया जयंत सिन्हा का वीडियो, PM मोदी से पूछा सवाल
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि धोती ओडिशा की संस्कृति है, न कि लुंगी जबकि सत्तारूढ़ बीजद के नेताओं ने पहनावे के तौर पर लुंगी के महत्व पर प्रकाश डाला और दावा किया कि इसके प्रचार से संबलपुर में बुनकरों को लाभ होगा।
 
पटनायक ने एक वीडियो संदेश में लोगों से एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘शंख’ के लिए वोट करने का आग्रह किया और इस दौरान वह गहरे लाल रंग की लुंगी और सफेद टी शर्ट पहने हुए दिखे। यह वीडियो बीजद की ओर से सोमवार रात जारी किया गया।
 
हालांकि, प्रधान ने मंगलवार को झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पटनायक के पहनावे का मजाक उड़ाया।
 
संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रधान ने कहा कि आप सभी लोगों ने हमारे नवीन बाबू, जो एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, उन्हें लुंगी पहनकर हाथ में ‘जोड़ा शंख’ लिए देखा है। कम से कम नवीन बाबू जैसे बुजुर्ग व्यक्ति को पायजामा और कुर्ता पहनाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मेरे मन में नवीन बाबू के लिए सम्मान है।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का प्रचार थमा, 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग... राहुल गांधी-हेमा मालिनी समेत इन दिग्गजों की परीक्षा
बुधवार को प्रधान ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान धोती और कुर्ता पहनकर संबलपुर लोकसभा सीट के अथमल्लिक इलाके का दौरा किया।
 
उल्लेखनीय है कि ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 13 मई से 1 जून तक 4 चरणों में हो रहे हैं। मतगणना 4 जून को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

अगला लेख