कांग्रेस और माकपा बंगाल में भाजपा की मदद कर रहे हैं : ममता बनर्जी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (07:00 IST)
Mamata Banerjee's statement regarding Lok Sabha elections in West Bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा राज्य में भाजपा की मदद कर रहे हैं।
 
मालदा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और लोकसभा चुनाव के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, बंगाल में कांग्रेस के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है। यहां माकपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में आरक्षण पर मचा घमासान, BJP-RSS के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार
उन्होंने कहा, बंगाल में कांग्रेस के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है। यहां माकपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। दोनों भाजपा के साथ मिले हुए हैं और यदि आप (मतदाता) कांग्रेस या माकपा को वोट देते हैं तो यह भाजपा विरोधी वोट को बांटने और यह (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी की मदद करने के समान है।
 
बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल इस शर्त के साथ कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा करना चाहती थी कि उन्हें बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ कोई तालमेल नहीं रखना चाहिए, लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) यह बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माकपा के नेता भाजपा की ही भाषा बोल रहे हैं और राज्य में टीएमसी संचालित सरकार की जनहितैषी नीतियों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
ALSO READ: ममता बनर्जी ने बताया 7 चरणों में क्‍यों कराए जा रहे लोकसभा चुनाव
एसएससी भर्ती के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बारे में मोदी की टिप्पणियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 26,000 युवाओं ने अचानक अपनी नौकरी खो दी है। क्या इससे आपको खुशी मिलती है? वहीं मालदा उत्तर सीट के हबीबपुर में एक अन्य रैली में तृणमूल प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदान की तारीख की पूर्व संध्या पर वोट खरीदने के लिए मतदाताओं को पैसे देती है।
 
उन्होंने कहा, इस कदाचार को क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के संज्ञान में लाएं। भाजपा लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, यह लोगों को रिश्वत देने में विश्वास करती है। क्या किसी को ऐसी भ्रष्ट पार्टी को वोट देना चाहिए जिसका कोई सिद्धांत नहीं है।
ALSO READ: भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले, क्या लोगों को डराकर चुनाव जीतना चाहती हैं ममता बनर्जी?
बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, उन्होंने महिलाओं को उनकी संपत्ति, सोने के गहने, मंगल सूत्र छीने जाने के बारे में डराने की कोशिश की है। क्या ऐसा कभी हो सकता है? उन्होंने दावा किया, मोदी जी केवल झूठ फैलाकर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हमारे लिए हर धर्म महत्वपूर्ण है, हर समुदाय महत्वपूर्ण है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

अगला लेख
More