चुनावों से पहले आंध्र प्रदेश में YSRCP को लगा झटका, विधायक एमएस बाबू कांग्रेस में हुए शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (21:03 IST)
MLA MS Babu joins Congress : पुथलपट्टू से विधायक एमएस बाबू सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी को छोड़कर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बाबू ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा।
ALSO READ: पलानीस्वामी के लिए अग्निपरीक्षा है लोकसभा चुनाव, कैसे करेंगे DMK और भाजपा का सामना?
एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बाबू ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस ने कहा, चुनाव से पहले सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी को बड़ा झटका। पुथलपट्टू से विधायक एमएस बाबू कांग्रेस में शामिल हुए। शर्मिला ने कांग्रेस में आने पर उनका स्वागत किया।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : क्यों जीत रही BJP, विपक्ष कहां कर रहा चूक, प्रशांत किशोर का दावा- बंगाल-तेलंगाना में चौंकाएंगे मोदी
इस बीच, शर्मिला कडप्पा जिले में अपना चुनावी दौरा जारी रखे हुए हैं। वह आज कडप्पा शहर में अमीन पीर दरगाह गईं और विशेष इबादत की। उन्होंने शहर में एक नुक्कड़ सभा में कहा, वाईएसआर (वाईएस राजशेखर रेड्डी) हमेशा भाजपा के खिलाफ थे जो धर्म के नाम पर झगड़े कराती है। वाईएसआर के बेटे (मुख्यमंत्री) जगन मोहन रेड्डी भाजपा के गुलाम हैं।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में क्यों भगदड़, बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की क्या है वजह?
वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश की कडप्पा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्‍यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा तथा मतों की गिनती चार जून को होगी। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

अगला लेख