UP: 5वें चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 9 बजे तक 12 प्रतिशत से अधिक मतदान

मायावती ने लखनऊ में मतदान किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 मई 2024 (11:21 IST)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा (Lok Sabha) के 5वें चरण में उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में 14 सीटों पर सोमवार सुबह 9 बजे तक 12.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत प्रदेश की 14 सीटों और 1 विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान (Voting) सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। वोट शाम 6 बजे तक पड़ेंगे।

ALSO READ: Mumbai: मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लगी कतारें, अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोग
 
5वें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां 5 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं।
 
निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक अमेठी में 13.45 प्रतिशत, बांदा में 14.57 प्रतिशत, बाराबंकी में 12.73 प्रतिशत, फैजाबाद में 14 प्रतिशत, फतेहपुर में 14.28 प्रतिशत, गोंडा में 9.55 प्रतिशत, हमीरपुर में 13.61 प्रतिशत, जालौन में 12.80 प्रतिशत, झांसी में 14.26 प्रतिशत, कैसरगंज में 13.04 प्रतिशत, कौशांबी में 10.49 प्रतिशत, लखनऊ में 10.39 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 13.86 प्रतिशत और रायबरेली में 13.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 10.88 प्रतिशत वोट पड़े।

ALSO READ: PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे
 
मायावती ने लखनऊ में मतदान किया : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सुबह यहां लखनऊ में मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की। मायावती ने कहा कि मैंने मतदान कर दिया है और मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे मतदान जरूर करें।
 
केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने अपने क्षेत्र में मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा कि  जो राम को लाए हैं, हम उन्हें लाएंगे। गोंडा संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्‍याशी श्रेया वर्मा ने मनकापुर क्षेत्र में बूथ संख्या 180 और 181 पर स्वतंत्र मतदान न होने की चुनाव आयोग से शिकायत की है।

ALSO READ: भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट, बोले- भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं
 
5वें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर कुल 144 प्रत्याशी : मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 5वें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर कुल 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2 करोड़ 71 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।
 
रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 5वें चरण की 14 लोकसभा सीटों तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 5वें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज, जालौन, कौशांबी और बाराबंकी सीटों अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है जबकि अन्‍य 10 सीटों सामान्य श्रेणी की हैं।
 
5वें चरण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज), केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन), केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर) लोकसभा सीटों पर चुनावी मुकाबले में हैं।
 
राहुल गांधी रायबरेली से अपनी किस्मत आजमा रहे : वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है, जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गए थे। इस चरण में विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी के अलावा अमेठी से केएल शर्मा, बाराबंकी (सुरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन 'आदित्य' को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी (सपा) के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है। अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीटों जीती थी। ईरानी को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।
 
कैसरगंज लोकसभा सीटों पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह और सपा के भगत राम के बीच है। वहीं, गोंडा में भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है।
 
अयोध्या में भाजपा के लल्‍लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से : फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्‍लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है। हमीरपुर में भाजपा से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की राह रोकने के लिए सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इन सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मुकाबले में हैं।
 
बांदा में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आर के सिंह पटेल और सपा की कृष्णा देवी पटेल के बीच है। लोकसभा जीत की हैट्रिक पर नजर गड़ाए विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला कौशांबी (सुरक्षित) सीटों पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से है। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। 9 नवंबर 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन से यह सीटों रिक्त हुई है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

अगला लेख
More