ओडिशा की सभा में बोले मोदी, राज्य में बीजद अस्त और कांग्रेस पस्त, भाजपा को लेकर लोग हैं आश्वस्त

बोले कि बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 मई 2024 (12:50 IST)
Narendra Modi targeted BJD : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को यहां दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) अस्त हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस पस्त है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर आश्वस्त हैं। राज्य में बरहामपुर में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है।

ALSO READ: ओडिशा में क्यों छिड़ी लुंगी बनाम धोती की बहस, क्या है इसका नवीन पटनायक कनेक्शन?
 
मोदी का भाजपा को एक मौका देने का आग्रह : ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ हो रहे हैं और परिणाम 4 जून को सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से बीजद को देख रही है। मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया।
 
समृद्ध ओडिशा के लोग गरीब रह गए : मोदी ने कहा कि सभी ने देखा कि क्या हुआ। ओडिशा की भूमि उर्वरक है, यह खनिज संपदा से संपन्न है। यहां समुद्र तट भी हैं। बरहामपुर जैसा व्यावसायिक केंद्र है। यहां संस्कृति और विरासत... क्या नहीं है। फिर भी समृद्ध ओडिशा के लोग गरीब रह गए। इस पाप का कौन जिम्मेदार है। जवाब साफ है। कांग्रेस और बीजद।

ALSO READ: अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, रामलला के दर्शन के बाद शुरू हुआ रोड शो
 
ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है : उन्होंने कहा कि लेकिन अब ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है। बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता हो।
 
भाजपा यहां डबल इंजन की सरकार बनाएगी : उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा यहां डबल इंजन की सरकार बनाएगी। बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून, 2024 है। हम ओडिशा को देश का नंबर 1 राज्य बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ओडिशा में बीजद के छोटे-छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं, चिकित्सकों के बहुत सारे पद खाली पड़े हैं और छात्र अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पा पा रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है जबकि मोदी राज्य को उपयुक्त और समुचित फंड दे रहा है। जवाब स्पष्ट है।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी आरक्षण विरोधी, छीनना चाहते हैं यह अधिकार : राहुल गांधी
 
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10,000 करोड़ रुपए ओडिशा को दिए लेकिन वह पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन बीजद सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।
 
प्रधानमंत्री ने बीजद सरकार पर महिलाओं के हितों की कोई परवाह न करने का आरोप मढ़ा और कहा कि केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दे रही है लेकिन राज्य सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी राज्य के लोगों को नहीं मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हमने ओडिशा के लिए एक दूरदर्शी घोषणापत्र जारी किया जिसमें युवाओं और महिलाओं के लिए नौकरियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया गया है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

अगला लेख