चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर PM नरेन्द्र मोदी के 5 प्रहार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (20:07 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का सियासी घमासान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगातार रहे हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भी आरोप लगाए हैं। पढ़िए चुनावी रैलियों में पीएम नरेन्द्र मोदी के विपक्ष पर 5 प्रहार 
ALSO READ: खरगे का इमोशनल दांव, कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में तो शामिल हो जाना
1. संपत्ति का बंटवारा : पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लोगों की संपत्ति छीनना चाहता है। मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस लोगों का संपत्ति छीनना चाहती है, वह "एक्स-रे के जरिए" पता लगाएगी कि आपके लॉकर में क्या छिपा है। उन्होंने राजस्थान में रैली में कहा कि कांग्रेस महिलाओं के मंगलसूत्र छीन लेगी। पीएम मोदी ने भाषण में सैम पित्रौदा के बयान का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने विरासत टैक्स लागू करने की बात कही है।
ALSO READ: कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : वीरेंद्र सचदेवा
2 धर्म के आधार पर आरक्षण : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का वादा किया है, जबकि संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक लगाता है, लेकिन कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में इसका भी वादा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपकर धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वालों से पूछो... कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में इन्होंने आरक्षण को मजहब के आधार पर बांटने का खेल क्यों शुरू किया था?'
ALSO READ: क्‍या होता है विरासत टैक्‍स, क्‍यों सियासत में इसे लेकर उठा है बवाल?
3. ओबीसी के खिलाफ सजिश : पीएम मोदी ने एक रैली में कहा कि कर्नाटक में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण कम करने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह इसे पूरे देश में दोहराने की योजना बना रही है। मोदी ने दावा किया कि अतीत में, कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण प्रदान किया था जिसकी देश का संविधान अनुमति नहीं देता है। 
ALSO READ: इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो करोड़ों लोग बनेंगे लखपति
4. हिंसा को बढ़ावा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए हिंसा को बढ़ावा देती रही है। पीएम मोदी ने एक रैली में कहा कि कांग्रेस जब तक पूर्वोत्तर में रही, वहां हिंसक गतिविधियां शांत नहीं हो पा रही थीं। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में सत्ता में रहने के दौरान नक्सली, माओवादी हिंसा बढ़ती रही। कांग्रेस और हिंसा का कौन सा नाता है, कौन सा कनेक्शन है, जवाब है भ्रष्टाचार। अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा देती रही है।' 
ALSO READ: शिक्षकों की भर्ती मामला : ममता सरकार ने दी HC के आदेश को चुनौती, Supreme Court पहुंचा मामला
5. परिवारवाद और भ्रष्टाचार : मोदी ने कहा- जनता ने पिछले चुनाव में सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी पर ऐसा ताला लगाया कि दोनों 'शहजादों' को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली है। पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए और आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि इसकी चाबी नहीं मिल रही। अच्छे भविष्य और विकसित भारत की चाबी भी आप ही के पास है। अब देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त करने का समय आ गया है। परिवारवादी राजनीति से मुक्त करने का समय आ गया है। वेबदुनिया न्यूज डेस्क 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

अगला लेख