प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 मई 2024 (18:21 IST)
Prime Minister Modi's statement regarding Rahul Gandhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे द्वारा माओवादियों की भाषा बोलने के कारण कोई भी उद्योगपति कांग्रेस शासित राज्यों में निवेश करने से पहले 50 बार सोचेगा।
ALSO READ: अमेरिकी सांसद का दावा, नरेंद्र मोदी बेहद लोकप्रिय, फिर बनेंगे PM
मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति को संरक्षण देने और लोकसभा सीट को खानदानी जयदाद मानने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, कांग्रेस के शहजादे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा किसी भी उद्योगपति को पार्टी द्वारा शासित राज्यों में निवेश करने से पहले 50 बार सोचने पर मजबूर कर देगी, शहजादे माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं और नए-नए तरीकों से पैसा वसूल रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी से पूछूंगा कि अडाणी के साथ उनका क्या रिश्ता है : इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा था, मैं प्रधानमंत्री मोदी से कभी भी और कहीं भी बहस करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि वह नहीं आएंगे। पहला सवाल मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछूंगा कि अडाणी के साथ उनका क्या रिश्ता है। 
ALSO READ: PM नरेंद्र मोदी ने बताया 2047 तक भारत कैसे बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी?
गांधी ने कहा था, प्रधानमंत्री कांग्रेस को अडाणी-अंबानी से ढेर सारा पैसा मिलने की बात करते हैं, लेकिन उनमें इसकी जांच कराने की हिम्मत नहीं है। जमशेदपुर की रैली में मोदी ने भाजपा के विद्युत बरन महतो के लिए प्रचार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने नक्सलियों की रीढ़ तोड़ दी है, लेकिन कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने धन उगाही की जिम्मेदारी ली है।
 
स्कूल जाने वाला 8 साल का लड़का भी यह नहीं कहेगा : मोदी ने कहा, मैं कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बात का जवाब देने की चुनौती देता हूं कि क्या वे अपने शहजादे की उद्योग-विरोधी भाषा से सहमत हैं। उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के ‘शहजादे’ यह कहते हुए इस निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे हैं कि यह मेरी मां की सीट है, जो स्कूल जाने वाला आठ साल का लड़का भी नहीं कहेगा।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी मां (सोनिया गांधी) ने कहा कि वह अपने बेटे को रायबरेली को सौंप रही हैं...उन्हें पार्टी का एक भी समर्पित कार्यकर्ता नहीं मिला...रायबरेली के मतदाता उनसे पूछते हैं कि वे कहां थे जब लोग कोविड महामारी के दौरान मुसीबत में थे।
 
वे संसद सीट को खानदानी जायदाद मानते हैं : उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस एक वसीयतनामा लिख रही है; वे संसद सीट को खानदानी जायदाद मानते हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो को देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबे हुए हैं।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, यह कोयला और 2जी घोटालों सहित कई घोटालों में शामिल रही है...झामुमो और कांग्रेस को उद्योगों की कोई चिंता नहीं है... झारखंड अपने समृद्ध संसाधनों के बावजूद भ्रष्ट नेताओं के पास मौजूद काले धन के ढेर के लिए जाना जाता है। उन्होंने सेना को भी नहीं बख्शा और उसकी जमीन हड़प ली...झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं।
 
कांग्रेस शासनकाल में 18000 गांवों की स्थिति 18वीं सदी जैसी थी : प्रधानमंत्री ने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि वह राज्य में लूटा हुआ सार्वजनिक धन भ्रष्ट नेताओं से वसूल करेंगे और इसे उन गरीबों को लौटा देंगे जिनका यह धन है। मोदी ने कांग्रेस पर लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पूर्व में उस पार्टी के शासनकाल के दौरान 18,000 गांवों की स्थिति 18वीं सदी जैसी थी।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने पर उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी
उन्होंने कहा, मोदी ने 52 करोड़ लोगों को जनधन खाते, चार करोड़ लोगों को पक्के घर, 18,000 गांवों को बिजली के साथ नल का साफ पानी, आधुनिक रेलवे और बुनियादी ढांचा दुरुस्त करने का काम किया। प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड सरकार पूर्वी सिंहभूम में प्रस्तावित धालभूमगढ़ हवाई अड्डे के रास्ते में बाधाएं पैदा कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

अगला लेख