प्रियंका गांधी का दावा, युवा समझ चुका है भाजपा रोजगार नहीं दे सकती

इंडिया अनइम्पामेंट रिपोर्ट के हवाले से कहा बेरोजगारों में 83 फीसदी युवा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 मार्च 2024 (13:15 IST)
Loksabha election news : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश का हर युवा समझ चुका है कि भाजपा रोजगार नहीं दे सकती।

ALSO READ: ED द्वारा जब्त धन पर भाजपा उम्मीदवार अमृता राय से क्या बोले पीएम मोदी?
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इंडिया अनइम्पामेंट रिपोर्ट शेयर करते हुए पोस्ट किया, 'भारत के कुल कार्यबल में जितने बेरोजगार हैं, उनमें 83 प्रतिशत युवा हैं। कुल बेरोजगारों में शिक्षित युवाओं की हिस्सेदारी 2000 में 35.2 प्रतिशत थी। 2022 में यह 65.7 प्रतिशत यानी लगभग दोगुनी हो गई है।'
 
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या हल नहीं कर सकती।
 
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि यही भाजपा सरकार की सच्चाई है। आज देश का हर युवा समझ चुका है कि भाजपा रोजगार नहीं दे सकती।
 
उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास युवाओं को रोजगार देने की ठोस योजना है। खाली पड़े 30 लाख सरकारी पद तत्काल भरे जाएंगे, हर ग्रेजुएट/डिप्लोमाधारक को एक लाख रुपए सालाना की अप्रेंटिसशिप, पेपर लीक के खिलाफ नया सख्त कानून आएगा और स्टार्ट-अप के लिए 5000 करोड़ रुपए का राष्ट्रीय कोष बनेगा।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

अगला लेख