हरियाणा में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, चुकानी होगी कीमत : प्रियंका गांधी

वे बोलीं, प्रदेश में पार्टी की जबर्दस्त लहर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 मई 2024 (14:36 IST)
Priyanka Gandhi in Haryana: सिरसा (हरियाणा)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की गुरुवार को आलोचना की। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा (Haryana) में है जिसकी कीमत यहां के युवाओं को चुकानी पड़ रही है।
 
प्रियंका बोलीं, प्रदेश में पार्टी की जबर्दस्त लहर : उन्होंने कहा कि जनता बेतहाशा महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से तंग आ चुकी है और एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की जबर्दस्त लहर है। कांग्रेस राज्य की सभी सीटें भारी अंतर से जीतेगी।

ALSO READ: स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
 
प्रियंका ने इससे पहले हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में रोड शो का नेतृत्व किया। रोड शो लगभग 1 घंटे तक जारी रहा और इस दौरान प्रियंका, सैलजा और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ एक खुले वाहन में खड़ी रहीं और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

ALSO READ: प्रियंका की PM मोदी को सलाह, इंदिरा गांधी से सीखें 3 बातें
 
हरियाणा में प्रियंका का यह पहला रोड शो है। रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का ध्वज लिए हुए थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही प्रियंका पर फूल बरसाए। कुमारी सैलजा हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा हैं और उनका मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से है। तंवर पहले कांग्रेस में थे और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

अगला लेख