Dharma Sangrah

रायबरेली से नहीं, इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, क्यों चली अटकलें

कांग्रेस के दमन और दीव अध्यक्ष का दावा

Webdunia
रविवार, 3 मार्च 2024 (17:01 IST)
Lok Sabha polls 2024:  लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। अब इंतजार कांग्रेस का किया जा रहा है। कांग्रेस भी जल्द पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 
ALSO READ: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कांग्रेस पर बढ़ा दबाव, महासचिव ने बताया कब घोषित होंगे नाम
कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को क्रमशः अमेठी और रायबरेली सीटों से मैदान में उतारने की मांग के बीच अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।
 
इस बीच खबरें हैं प्रियंका गांधी इस बार रायबरेली से नहीं, दमन और दीव से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बात का दावा कांग्रेस के दमन और दीव अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। पटेल के मुताबिक पार्टी नेता प्रियंका गांधी इस केंद्र शासित प्रदेश से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं और पार्टी के आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है। 
ALSO READ: RJD की जन विश्‍वास रैली में INDIA ने दिखाई ताकत, खरगे बोले, धोखा देना मोदी की गारंटी
पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं। आलाकमान ने हमें डेटा संग्रह की जिम्मेदारी दी है। प्रियंकाजी के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा होगा।

रायबरेली की क्यों चली थी चर्चा : सोनिया गांधी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे रायबरेली से चुनावी मैदान नहीं उतरने वाली हैं। रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। सोनिया के रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने के बाद इस सीट पर कांग्रेस किसी नए उम्मीदवार को उतार सकती है। 2019 में सोनिया गांधी ने रायबरेली से जीत हासिल की थी, लेकिन राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

अगला लेख