राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 31 मार्च 2024 (00:55 IST)
Rahul Gandhi's sharp attack on Prime Minister Modi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नहीं, कोई आपराधिक गिरोह चलाया जा रहा हो। राहुल ने केंद्र सरकार पर यह प्रहार दिल्ली में आज होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली से एक दिन पहले किया, जिसे कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ रैली करार दिया है।
ALSO READ: PM Modi Vs Rahul Gandhi : मैंने जिस शक्ति का उल्लेख किया, उसके 'मुखौटा' प्रधानमंत्री हैं : राहुल गांधी
भाजपा देश में ‘वसूली सरकार’ चला रही : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, एक तरफ जहां ‘चंदे का धंधा’ कर रही भाजपा देश में ‘वसूली सरकार’ चला रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल का (बैंक) खाता ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक लगा) कर, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल कर और हर स्वतंत्र आवाज़ को दबाकर वह विपक्ष को जायज़ ढंग से चुनाव तक नहीं लड़ने देना चाहती।
ALSO READ: कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
कांग्रेस नेता ने दावा किया, जो भाजपा के साथ नहीं- उसे जेल। जो भाजपा को चंदा दे- उसे बेल (जमानत)। प्रमुख विपक्षी दल को- नोटिस भेजने का खेल और चुनावी बॉण्ड के लिए- ब्लैकमेल। राहुल ने आरोप लगाया, ऐसा लगता है देश में सरकार नहीं, कोई आपराधिक गैंग चलाया जा रहा हो।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर को लेकर महबूबा मुफ्ती ने की राहुल गांधी की तारीफ, दिया यह बयान...
लोकतंत्र की जीत में ही ‘इंडिया’ की जीत है : राहुल ने कहा, इस झूठी, अहंकारी और भ्रष्ट सरकार का सच बताने के लिए आज ‘इंडिया’ गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करने जा रहा है। उन्होंने कहा, यह लड़ाई भाजपा और जनता के अधिकारों के बीच है, जिसमें हम जनता के साथ खड़े हैं। लोकतंत्र की जीत में ही ‘इंडिया’ की जीत है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

अगला लेख