सपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जातिवार जनगणना और एमएसपी के किए वादे

80 में से 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है सपा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (14:59 IST)
SP released its manifesto: समाजवादी पार्टी (SP) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के लिए बुधवार को लखनऊ में अपना घोषणा पत्र (manifesto) जारी कर दिया। इस दस्तावेज में जातिवार जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में दल का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।

ALSO READ: क्या NDA हासिल कर पाएगा 400 सीटों का लक्ष्य, बता रही हैं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
 
ये वादे किए सपा ने : 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') के प्रमुख घटक दल सपा के घोषणा पत्र 'जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार' में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनने पर जातिवार जनगणना कराए जाने, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, युवा कल्याण, आटा और डाटा का अधिकार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण के विभिन्न बिंदुओं पर अनेक वादे किए गए हैं।

ALSO READ: Udhampur Lok Sabha Election 2024 : उधमपुर लोकसभा पर त्रिकोणीय मुकाबला, क्या जितेंद्र सिंह लगा पाएंगे हैट्रिक
 
सपा लड़ रही है 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव : सपा 'इंडिया' गठबंधन के तहत उत्तरप्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर मैदान में है। इसके अलावा भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

अगला लेख