कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या INDIA करेगा समर्थन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 31 मार्च 2024 (11:48 IST)
Swami Prasad maurya : समाजवादी पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का झंडा थामने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने देवरिया सीट से भी एस.एन. चौहान को प्रत्याशी घोषित किया।

ALSO READ: क्या मथुरा में हेमा मालिनी को चुनौती दे सकेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कांग्रेस का जाट कार्ड
मौर्य ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी घोषणा करते हुए यह भी कहा कि अब देखना यह है कि विपक्ष का इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) उनका समर्थन करता है या नहीं।
 
स्वामी प्रसाद ने 'एक्स' पर लिखे अपने संदेश में कहा कि वह 22 फरवरी को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन के बाद से ही ‘इंडिया’ गठबंधन को जिताने और मजबूत बनाने का प्रयास करते रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सम्मिलित उत्तर प्रदेश के दोनों बड़े दलों के नेताओं से मेरी वार्ता भी हुई एवं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप मैंने पांच नामों की सूची भी भेजी। मैं प्रतीक्षा करता रहा कि उसपर निर्णय कर इन्हीं दोनों दलों की ओर से तय किये गये नामों की घोषणा भी हो, किंतु आज-तक घोषणा नहीं हुई।
<

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन दिनांक 22 फ़रवरी से लेकर आज तक निरंतर इंडिया गठबंधन को जिताने और मजबूत बनाने का प्रयास करता चला आ रहा हूँ, इसी क्रम में देशवासियों से हमने अपील भी किया कि संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ-भाजपा हटाओ, देश बचाओ-भाजपा हटाओ। इंडिया अलायन्स में…

— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 31, 2024 >
उन्होंने कहा कि लम्बी प्रतीक्षा के बाद कुशीनगर की जनता के सम्मान, स्वाभिमान व विकास का संकल्प लेकर मैं कुशीनगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी के रूप में खुद को कुशीनगर की जनता को समर्पित कर रहा हूं। अब देखना यह है कि ‘इंडिया’ गठबंधन में सम्मिलित दल मुझे ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा मानते हैं या भीम आर्मी प्रमुख, चंद्रशेखर आजाद एवं अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल की तरह गठबंधन का हिस्सा न होने का प्रमाण पत्र देते हैं।

ALSO READ: हिमंत बिस्वा सरमा ने बदरुद्दीन अजमल को दी तुरंत शादी करने की सलाह, जानिए क्या है मामला
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं और ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी 62, कांग्रेस 17 और तृणमूल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
 
मौर्य 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। बाद में सपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया था। हालांकि सनातन धर्म से संबंधित टिप्पणियों को लेकर पार्टी के अंदर उनका विरोध भी हुआ था जिसके बाद उन्होंने सपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का झंडा थाम लिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शशि थरूर का तंज, आखिरकार अबकी बार, 400 पार हुआ, लेकिन दूसरे देश में

महंगाई की मार, दिल्ली में टमाटर 80 रुपए किलो हुआ

महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW का एक्शन, दिल्ली पुलिस से कहा- दर्ज हो FIR

नर्क सी जिंदगी, बच्‍चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्‍टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्‍तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्‍चे

लालू यादव की भविष्यवाणी, अगस्त में गिर सकती है नरेन्द्र मोदी सरकार

अगला लेख
More