TMC ने किया दावा, पश्चिम बंगाल में वह BJP को ला देगी शून्य पर

नीतीश कुमार का गठबंधन से बाहर होना कोई झटका नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (17:48 IST)
TMC will bring BJP to zero in West Bengal : तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (India) में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की अधिक जिम्मेदारी है और उसे पश्चिम बंगाल से संबंधित लोकसभा (Lok Sabha) सीटों के बंटवारे का मुद्दा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर छोड़ देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि वह राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
 
यहां बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के बाद टीएमसी नेता सुदीप बंधोपाध्याय ने बताया कि यदि ममता बनर्जी कांग्रेस और वाम दलों को (विधानसभा चुनावों में) शून्य पर ला सकती हैं तो यह भाजपा को भी शून्य पर (लोकसभा चुनावों में) पहुंचा सकती है।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में कौन कितना तैयार?
 
कांग्रेस बंगाल का मामला ममता बनर्जी पर छोड़े : उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस बंगाल में कुछ करना चाहती है तो उसे मामला ममता बनर्जी पर छोड़ देना चाहिए। कांग्रेस विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) में सबसे बड़ी पार्टी है और उस पर सबसे अधिक जिम्मेदारी है और उनकी पार्टी गठबंधन की सदस्य बनी हुई है।
 
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण देर से दिया: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' और सीट-बंटवारे की बातचीत को लेकर कांग्रेस के साथ क्षेत्रीय पार्टी की शिकायतों को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुख्य विपक्षी दल ने टीएमसी को यात्रा के बारे में पहले ही सूचित कर दिया होता तो बनर्जी इसमें शामिल हो सकती थीं।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले ढही Gujarat Congress, दिग्गज नेता हुए BJP में शामिल
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी मुख्य नेता को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण जब दिया, तब बहुत देर हो चुकी थी। हमें राहुल गांधी से कभी निमंत्रण नहीं मिला। हमें कल सोमवार को पार्टी से निमंत्रण मिला। जब यात्रा शुरू हो चुकी है तो इसका क्या मतलब है? यात्रा बुधवार को पश्चिम बंगाल में पुन: प्रवेश कर रही है। बंधोपाध्याय ने यह भी कहा कि जनता दल (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गठबंधन से बाहर होना कोई झटका नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

अगला लेख
More