बंगाल में बढ़ी TMC की धमक, BJP को हुआ 2 प्रतिशत वोटों का नुकसान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 जून 2024 (11:14 IST)
Lok Sabha Election Result 2024: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का 2024 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में मत प्रतिशत 45.77 दर्ज किया गया, जो 2019 में प्राप्त 43.7 प्रतिशत वोटों से 2 फीसदी से अधिक है। तृणमूल ने राज्य में 29 लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में इसका मतलब यह हुआ कि राज्य की कुल 42 सीटों में से तृणमूल ने 7 सीटें और जीत ली हैं।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या भाजपा में मोदी-शाह के युग के खत्म होने का संकेत?
 
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तृणमूल का 4.64 प्रतिशत वोट बढ़ा था, उस वर्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 18 सीटें जीती थीं और उसके हिस्से में आए वोटों में 22.2 प्रतिशत की जबर्दस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अधिकांश 'एग्जिट पोल' (चुनाव बाद सर्वेक्षण) ने इस वर्ष पश्चिम बंगाल में तृणमूल के मत प्रतिशत में 7 फीसदी की गिरावट के साथ उसके लगभग 36 प्रतिशत या उसके आसपास रहने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन चुनाव परिणाम में तृणमूल ने इस भविष्यवाणी को खारिज कर दिया।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव के नतीजों पर क्या बोले अमित शाह
 
दूसरी ओर, राज्य में भाजपा के मत प्रतिशत में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई जो चुनाव विश्लेषकों द्वारा की गई भविष्यवाणी के विपरीत है। भाजपा को इस बार राज्य में 38.73 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को 40.6 प्रतिशत वोट मिला था। भाजपा को पश्चिम बंगाल में इस बार लगभग 6 सीटों का नुकसान हुआ है पिछली बार पार्टी को राज्य में 18 सीट मिली थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

अगला लेख
More