Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP में NDA को फायदा, सपा और कांग्रेस की सीटें भी बढ़ेंगी

हमें फॉलो करें rahul akhilesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 2 जून 2024 (00:04 IST)
UP Exit Poll Results 2024 : उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर हुए लोकसभा चुनावों में इस बार भाजपा और एनडीए दोनों को ही फायदा होता दिख रहा है। साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी लाभ में दिखाई दे रहे हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान मायावती की बसपा को होता दिख रहा है। पिछले चुनाव में सपा के सहयोग से लड़ी बसपा ने 10 लोकसभा सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उसका खाता खुलने में ही मुश्किल नजर आ रही है। 
आजतक-एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को 64 से 67 सीटें मिल सकती हैं, जबकि उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल और सुभासपा 3 से 5 सीटें जीत सकते हैं। इस तरह यूपी में एनडीए 67 से 75 सीटें जीत सकता है। यूपी में भाजपा के साथ इस बार दो और नए दल जुड़े हैं। एक जयंत चौधरी का आरएलडी है, दूसरा ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा। 
 
हालांकि इंडिया गठबंधन को भी नुकसान होता नहीं दिख रहा है। इस पोल के मुताबिक इंडिया को 8 से 12 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। पिछली बार सपा ने 5 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट जीती थी। पिछले चुनाव में 10 सीटें जीतने वाली बसपा को इस चुनाव में ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। बसपा इस बार 1-2 सीटों पर सिमट सकती है। इसमें सपा को 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। 
भाजपा उप्र की सभी 80 सीट जीतेगी : भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि अपार जन विश्वास की बदौलत भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है और बहुत-सी सीट पर विपक्ष की जमानत भी जब्त होने जा रही है।
चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के 7 चरण आज सम्पन्न हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता ने भाजपा एवं राजग गठबंधन के प्रति जो प्रेम दिखाया है, उससे मन आह्लादित है। जनता जनार्दन के इस विश्वास के प्रति उनका कोटि-कोटि वंदन और अभिनंदन है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bihar Exit Poll : क्या बिहार में BJP को भारी पड़ेगा नीतीश कुमार का साथ