कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : वीरेंद्र सचदेवा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (19:41 IST)
Virendra Sachdeva's statement regarding Congress manifesto : भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ‘जिहादी’ सोच और ‘तुष्टीकरण’ की राजनीति शामिल है और इसका उद्देश्य देश को तोड़ना है।
ALSO READ: राहुल के खिलाफ धन और मीडिया का इस्तेमाल करती है भाजपा : प्रियंका गांधी
सचदेवा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, कांग्रेस के घोषणा पत्र में ‘जिहादी’ सोच और तुष्टिकरण की राजनीति की बू आ रही है। वे कहते हैं कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो देश में संपत्ति का सर्वेक्षण कराएंगे। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वे किस संपत्ति का जिक्र कर रहे हैं? क्या वे हमारी मां-बहनों के आभूषणों के बारे में बात कर रहे हैं?
ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का प्रदर्शन, लगाया देश को तोड़ने का आरोप
सचदेवा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र का उद्देश्य ‘देश को तोड़ना’ है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस ‘माताओं और बहनों’ की संपत्ति जब्त करना चाहती है, इस पर सचदेवा ने कहा, क्या बहुसंख्यक हिंदू समुदाय से संबंधित होना अपराध है? क्या ‘मंगलसूत्र’ पहनना अपराध है?
ALSO READ: BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा का आरोप, AAP के भ्रष्टाचार का परिणाम है गाजीपुर में लगी आग
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल ने एमसीडी के स्कूलों में छात्रों के लिए वर्दी और किताबें खरीदने के लिए धन के वितरण में देरी के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की आलोचना की। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि वह शहर में प्रभावी शासन चलाने में विफल रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

अगला लेख