Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jharkhand: साहिबगंज में 92 वर्षीय दृष्टिबाधित मतदाता ने पहली बार डाला वोट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand: साहिबगंज में 92 वर्षीय दृष्टिबाधित मतदाता ने पहली बार डाला वोट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 1 जून 2024 (15:58 IST)
Lok Sabha Election 2024: झारखंड के साहिबगंज जिले में दृष्टिबाधित (Visually impaired) मतदाता खलील अंसारी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव (LS Election 2024) के दौरान पहली बार वोट डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राजमहल संसदीय क्षेत्र के बड़खोरी गांव के अंसारी ने मंडरो के सरकारी स्कूल की बूथ संख्या-10 पर मतदान किया।

 
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने 5 अप्रैल को मंडरो के मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान 92 वर्षीय अंसारी का नाम मतदाता सूची से गायब पाया। जब कुमार ने अंसारी से पूछा कि क्या वह पंजीकृत मतदाता हैं, तो अंसारी ने जवाब दिया कि उन्होंने कभी मतदान नहीं किया, क्योंकि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। इसके बाद कुमार ने अधिकारियों को तुरंत अंसारी का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। वोट डालने के बाद अंसारी ने कहा कि मैंने पहली बार वोट डाला और मैं खुश हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

live : दोपहर 3 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान, कहां कितनी वोटिंग?