राजगढ़ से उम्मीदवारी पर क्या बोले पूर्व CM दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता ने कहा- यह मेरा आखिरी चुनाव होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (23:17 IST)
Digvijay Singh will contest last elections in 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने 'संकेत' दिया है कि उन्हें मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। कांग्रेस ने अभी तक राज्य की 29 में से राजगढ़ सहित 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, सिंह ने कहा कि अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मुझे संकेत दिया गया है।
 
जीवन का आखिरी चुनाव : एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव होगा और मुझे उम्मीद है कि लोग मेरा और कांग्रेस का समर्थन करेंगे।
ALSO READ: दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव
राजगढ़ का प्रतिनिधित्व भाजपा के सांसद रोडमल नागर करते हैं, जिन्होंने 2014 और 2019 में जीत हासिल की थी। नागर इस बार आम चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार हैं।
 
दो बार सांसद रह चुके हैं दिग्विजय : सिंह 1984 और 1991 में राजगढ़ से सांसद चुने गए थे। उनके 1993 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद, यह सीट 1994 (उपचुनाव) से 2004 तक उनके भाई लक्ष्मण सिंह के पास रही।
 
लक्ष्मण ने भाजपा के टिकट पर 2004 का लोकसभा चुनाव यहां से जीता, लेकिन सिंह के करीबी सहयोगी नारायण सिंह अमलाबे ने 2009 में लक्ष्मण सिंह को हरा दिया। 2014 में, नागर ने अमलाबे को हराया और फिर 2019 में सीट बरकरार रखी। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

अगला लेख