कन्नौज में पापा अखिलेश के लिए वोट मांग रही बेटी अदिति, जानिए कौन हैं सपा का सबसे छोटा नेता?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 9 मई 2024 (19:51 IST)
Lok Sabha Elections 2024: 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Seats) में चुनाव प्रचार चरम पर है। यूपी में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज से मैदान में हैं। उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन अपनी माता-पिता के लिए उनकी बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार कर रही है। यूपी में अखिलेश-डिंपल के साथ ही अदिति की चर्चा हो रही है।

कौन हैं अदिति यादव: 21 वर्षीय अदिति यादव दिवंगत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। अदिति यादव अखिलेश-डिंपल की बड़ी बेटी हैं। मौजूदा समय में अदिति यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं।

अदिति यादव अखिलेश-डिंपल की बड़ी बेटी हैं। उनसे छोटे जुड़वा भाई-बहन हैं। उन्होंने लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज से स्कूलिंग की। 2020 में अदिति ने 12वीं का एग्जाम दिया था। उनके 98% मार्क्स आए थे। मौजूदा समय में अदिति  यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अदिति को बैडमिंटन और घुड़सवारी (हॉर्स राइडिंग) का शौक है।

मां डिंपल के लिए प्रचार: अदिति ने मैनपुरी में अपनी मां डिंपल यादव के लिए प्रचार किया। यहां 7 मई को तीसरे फेज में वोटिंग हो चुकी है। अदिति ने प्रचार के दौरान पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यक समाज के लिए दादा मुलायम सिंह यादव और पिता अखिलेश यादव के सीएम रहते किए गए काम गिनाएं। साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधते हुए शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को उठाया।

कन्नौज में पिता के लिए मांगे वोट: कन्नौज लोकसभा सीट के लिए अदिति ने पिता के लिए वोट मांगे। अदिति ने कहा, ‘आपने यहां से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सांसद चुना। मेरे पिता जी को सांसद चुना। मेरी मम्मी को सांसद चुना। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें आगे भी सांसद चुनते रहेंगे’
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख