Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा ने क्यों दिया नीतीश कुमार को समर्थन, क्या है लोकसभा चुनाव से कनेक्शन?

हमें फॉलो करें भाजपा ने क्यों दिया नीतीश कुमार को समर्थन, क्या है लोकसभा चुनाव से कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 28 जनवरी 2024 (14:59 IST)
  • 9वीं बार बिहार की कमान संभालेंगे नीतीश कुमार
  • बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर भाजपा की नजर
  • लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा, जदयू और लोजपा ने जीती थी 39 सीटें
Bihar Politics : जदयू नेता नीतीश कुमार आज शाम राजग और भाजपा के 128 विधायकों के समर्थन से 9वीं बार सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने आज सुबह पद से इस्तीफा दिया और शाम को वे एक बार फिर राज्य के मुख्‍यमंत्री ब जाएंगे।
 
दरअसल नीतीश कुमार पिछले कुछ समय में इंडिया गठबंधन में हो रही अनदेखी से परेशान थे। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के मोदी सरकार के फैसले ने उन्हें भाजपा के करीब ला दिया। इधर भाजपा को बिहार की 40 सीटों की चिंता सता रही थी। नीतीश के साथ आने से राज्य में पार्टी की स्थिति पहले से कही ज्यादा मजबूत हो गई है।  
 
हालांकि अब सभी की नजरें इस बात पर लगी होगी कि लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा किस तरह होता है। 
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा-जदयू-लोजपा साथ चुनाव लड़े थे। तब भाजपा-जदयू ने 17-17 सीटें रखी थीं और लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीटें दी गई थीं। भाजपा और लोजपा सभी सीटों पर जीते थे तो जदयू को केवल एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी 2024 के चुनाव में भी इसी तरह की सफलता चाहती है।
 
इधर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब उसका (INDIA गठबंधन) प्रमुख सूत्रधार (नीतीश कुमार) यह कह रहा है तो कोई भविष्य है क्या उसका? प्रधानमंत्री के पद की कोई वैकेंसी नहीं है। लोकसभा चुनाव में NDA की जीत होगी और बिहार में 40 की 40 सीटें मिलेंगी।
 
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे थे कि RJD के लोग लगातार काम नहीं करने दे रहे थे, उनका जो 15 वर्षों का शासनकाल था उसमें जो जंगलराज स्थापित हुआ था, उसी प्रकार के जंगलराज की कोशिश RJD द्वारा की जा रही थी। भाजपा बिहार के हित, विकास, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था के लिए नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी, 23 राज्यों के चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी