Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस ने अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए किशोरी लाल शर्मा को क्यों चुना?

हमें फॉलो करें kishori lal sharma with rahul gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 3 मई 2024 (12:27 IST)
Kishori lal sharma congress candidate amethi : कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता भी यह मानकर चल रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। अब सवाल उठ रहा है कि पार्टी ने यहां से सोनिया के सिपहसाला माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को क्यों उम्मीदवार बनाया?

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह आज भी चाहते हैं कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़े लेकिन परिवार का जो आदेश हुआ, एक ‘सेवक’ के नाते उसे स्वीकार करना उनका धर्म है। अमेठी में शर्मा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा। ALSO READ: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर क्या बोले पीएम मोदी?
 
शर्मा ने गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में कहा कि मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा तथा यह सत्य है कि अमेठी में जंग एक भक्त और एक सेवक के बीच होगी।
 
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता रहा है और आगे भी रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है। मैं एक सेवक के रूप में आया हूं और सेवक के रूप में ही काम करूंगा। अमेठी का एक-एक कार्यकर्ता परिवार से जुड़ा है। ALSO READ: कौन हैं किशोरी लाल शर्मा, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर
 
इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में शर्मा को बधाई दी। प्रियंका गांधी ने शर्मा को एक ऐसा समर्पित कार्यकर्ता बताया जिन्होंने हमेशा पूरी लगन से अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा की है।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वह हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।
 
उन्होंने कहा कि आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। उन्हें ढेर सारी शुभकामनायें।

बहरहाल राहुल के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर भाजपा हमलावर नजर आ रही है। आम कांग्रेस कार्यकर्ता के मन में भी सवाल है कि राहुल अमेठी छोड़कर रायबरेली क्यों गए? राहुल रायबरेली गए तो प्रियंका यहां से क्यों चुनाव नहीं लड़ रही? इन सब सवालों के जवाब अब किशोरी लाल शर्मा को देने ही होंगे। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर क्या बोले पीएम मोदी?