बिलासपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Webdunia

Chhattisgarh (9/11)

Party Lead/Won Change
BJP 9 --
Congress 2 --
Others 0 --
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : अरुण साव (भाजपा), अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस)
 
बिलासपुर सीट पर पिछले 20 साल से भाजपा का वर्चस्व रहा है। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इस बार भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद लखन लाल साहू का टिकट काटकर अरुण साव को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने अटल श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है। 
Constituency Bhartiya Janata Party Congress Others Status
Bastar(ST) Baiduram Kashyap Deepak Baij - Congress Wins
Bilaspur Arun Saw Atal Shrivastav - BJP Wins
Durg Vijay Baghel Pratima Chandrakar - BJP Wins
Janjgir-Champa (SC) Guharam Ajgale Ravi Bhardwaj - BJP Wins
Kanker(ST) Mohan Mandav Biresh Thakur - BJP Wins
Korba Jyoti Nand Dubey Jyotsna Mahant - Congress Wins
Mahasamund Chunnilal Sahu Dhanendra Sahu - BJP Wins
Raigarh(ST) Gomtee Sai Laljeet Singh Rathia - BJP Wins
Raipur Sunil Soni Pramod Dubey - BJP Wins
Rajnandgaon Santosh Pandey Bholaram Saiiu - BJP Wins
Surguja(ST) Renuka Singh Khel Sai Singh - BJP Wins

 
परिचय : छत्तीसगढ़ का बिलासपुर शहर खनिज उत्‍पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यह शहर सुगंधित दूबराज चावल की किस्म के लिए भी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि सत्रहवीं शताब्दी की एक मत्स्य-महिला 'बिलासा' के नाम पर इस शहर का नाम बिलासपुर पड़ा। यह शहर देशभर में कोसे की साड़ियों के लिए भी विख्यात है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 26 लाख 63 हजार 629 है। जिसमें 13 लाख 51 हजार 574 पुरुष और 13 लाख 12 हजार 55 महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : यह शहर संपूर्ण देश में कोयला और खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। देश में ऊर्जा के क्षेत्र में इसका महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। साथ ही इस शहर के आसपास कई औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसके अलावा कृषि व्‍यवसाय भी यहां आजीविका का एक साधन है। 
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर देश के मध्य में अरपा नदी के पश्चिम में स्थित है। समुद्री तल से इसकी औसत ऊंचाई 264 मीटर यानी 866 फुट है। इस शहर के उत्तर में कोरिया तथा शहडोल जिला, पश्चिम में मुंगेली, दक्षिण में बलोदा बाजार भाटापारा तथा पूर्व में कोरबा एवं जांजगीर-चांपा जिले स्थित हैं।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के लखन लाल साहू यहां से सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी, कांग्रेस की उम्‍मीदवार करुणा शुक्ला को हराकर यह सीट हासिल की थी।
 
छत्तीसगढ़ के बारे में : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने राज्य में 10 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा था। इस बार भाजपा और कांग्रेस ने कई नए चेहरों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने वर्तमान सांसद रमेश बैस और अभिषेक सिंह को टिकट नहीं दिया। बसपा ने भी राज्य में पांच उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में इस बार कांग्रेस की सरकार है और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख