गुड़गांव लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Webdunia

Haryana (10/10)

Party Lead/Won Change
BJP 10 --
Congress 0 --
Others 0 --
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा), अजय सिंह यादव (कांग्रेस)
 
हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा ने 2014 में जीते प्र‍त्याशी राव इंद्रजीत सिंह को एक बार फिर से टिकट देकर 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को बरकरार रखने की कोशिश की है। वहीं कांग्रेस ने राव धर्मापाल सिंह के स्थान पर अजय सिंह यादव को सामने खड़ा किया है। 
Constituency Bhartiya Janata Party Congress Others Status
Ambala(SC) Ratan Lal Katariya Kum. Selja - BJP Wins
Bhiwani-Mahendragarh Dharmvir Singh Ms. Shruti Chaudhary - BJP Wins
Faridabad Krisnpal Gurjar Avtar Singh Bhadana (In place of Lalit Nagar) - BJP Wins
Gurgaon Rao Indrajeet Singh Capt. Ajay Singh Yadav - BJP Wins
Hisar Brijendra Singh Bhavya Bishnoi - BJP Wins
Karnal Sanjay Bhatiya Kuldeep Sharma - BJP Wins
Kurukshetra Nayab Singh Saini Nirmal Singh - BJP Wins
Rohtak Arvind Sharma Deepender Singh Hooda - BJP Wins
Sirsa(SC) Smt Suneeta Duggal Ashok Tanwar - BJP Wins
Sonipat Ramesh Chandra Kaushik Bhupinder Singh Hooda - BJP Wins

 
परिचय : हरियाणा का एक खूबसूरत शहर है गुड़गांव, जो राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है। कहा जाता है कि पांडु पुत्र युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दक्षिणा स्‍वरूप दिया था। यह दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट शहरों में से एक है, इसे आईटी सेक्टर का गढ़ भी कहा जाता है। यह पर्यटन के लिए भी आकर्षक है। इसे अब प्राचीन नाम गुरुग्राम से भी पुकारा जाने लगा है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के मुता‍बिक यहां की कुल जनसंख्‍या 8 लाख 79 हजार 996 है।
 
अर्थव्यवस्था : कुछ दिनों में यहां जबरदस्त औद्योगिकीकरण हुआ है, कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कारखाने स्थापित हुए हैं। हजारों लोग रोजगार पा रहे हैं। हरियाणा सरकार यहां कई नई परियोजनाएं शुरू करने की कोशिश में है। यहां सूती वस्त्र, यंत्र चालित बुनाई और कृषि उपकरणों से संबंधित उद्योग हैं। 
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है। शहर का कुल क्षेत्रफल 738.8 वर्ग किलोमीटर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 217 मीटर है। इसके उत्तर में रोहतक और दिल्ली, पूर्व में फरीदाबाद और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के राव इंद्रजीतसिंह यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से विजयी हुए हैं। उन्‍होंने साल 1998 से अब तक लगातार 4 बार जीत हासिल की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में सिंह भाजपा के टिकट पर जीते थे, जबकि इससे पहले वे कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे। 
 
हरियाणा के बारे में : हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें और 2014 में भाजपा ने 7, इनेलोद ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी। यहां इस बार चार प्रमुख पार्टियां चुनाव मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस, इनेलोद और आप सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की ओर से गुड़गांव से केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीतसिंह, कांग्रेस की ओर से सोनीपन से भूपेन्दरसिंह हुड्‍डा, भिवानी-महेन्द्रगढ़ से श्रुति चौधरी, रोहतक से दीपेन्दरसिंह हुड्‍डा मैदान में हैं। आप और जेजीपी यहां से मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। आप के प्रमुख चेहरे नवीन जयहिंद जबकि जेजेपी से दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। आईएनएलडी से अर्जुन चौटाला अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आतंकी हमला नहीं, BJP की स्टंटबाजी है, पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले को लेकर पूर्व CM का बड़ा दावा

वाराणसी में 13 मई को पीएम मोदी का रोडशो, 14 को भरेंगे पर्चा

रैली में नाबालिगों का किया इस्तेमाल, महबूबा मुफ्ती को EC का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

जेल से बाहर आए बाहुबली अनंत सिंह, चुनाव के बीच जमीन बंटवारे के लिए मिली पेरोल

क्‍या मुंबई में उज्ज्वल निकम को चुनौती दे पाएंगी कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़

Lok Sabha Elections 2024 : सहीराम पहलवान के समर्थन में सुनीता केजरीवाल का रोड शो, BJP पर लगाए आरोप

आतंकी हमला नहीं, BJP की स्टंटबाजी है, पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले को लेकर पूर्व CM का बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा देने की बताई यह बड़ी वजह

इंदौर में बेअसर रहेगी कांग्रेस की नोटा की अपील : कैलाश विजयवर्गीय

रैली में नाबालिगों का किया इस्तेमाल, महबूबा मुफ्ती को EC का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

अगला लेख