Festival Posters

उदयपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Webdunia

Rajasthan (25/25)

Party Lead/Won Change
BJP 25 --
Congress 0 --
Others 0 --
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : अर्जुन लाल मीणा (भाजपा), रघुवीर सिंह मीणा (कांग्रेस)
 
उदयपुर से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपने गत प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा को हराया था। ऐसा कहा जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के अर्जुन लाल को जीत हासिल हो सकती है। 
[
$--lok#2019#constituency#rajasthan--$]
 
परिचय : राजस्थान के मेवाड़ ‍क्षेत्र के उदयपुर शहर को सन् 1559 में महाराणा उदयसिंह ने स्थापित किया था। सिसोदिया वंश के शासकों ने चित्तौड़ के बाद उदयपुर को अपनी राजधानी बनाया था। उदयपुर अपने इतिहास, संस्कृति एवं अपने आकर्षक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। झीलों की नगरी के नाम से मशहूर यह नगर प्रदेश का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। 
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के मुताबिक उदयपुर की जनसंख्‍या 4 लाख 51 हजार है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 5 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : उदयपुर की अर्थव्‍यवस्‍था मुख्यतया: बहुमूल्य कपड़ों पर सोने-चांदी के तार तथा रेशम के धागों द्वारा कढ़ाई, सोने-चांदी के बर्तन निर्माण, हस्तशिल्प, ऊन, खनिज और रसायन के उद्योगों पर आधारित है। इसके अलावा पर्यटन व्‍यवसाय भी यहां लोगों की आमदनी का बड़ा जरिया है। 
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर स्थित है। यह रेल, सड़क और हवाई मार्गों से देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। यह सड़क मार्ग से जयपुर से 9 घंटे, दिल्ली से 14 घंटे तथा मुंबई से 17 घंटे की दूरी पर स्थित है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : वर्तमान में उदयपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अर्जुन लाल मीणा सांसद हैं। मीणा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के रघुवीर मीणा को पराजित किया था। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास यहां से तीन बार सांसद रह चुकी हैं। 
 
राजस्थान के बारे में : राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के चुनाव में कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। आमतौर पर यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है और इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा ने एक सीट नवगठित पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अजब गांव की गजब परंपरा, लड़का दुल्हन की तरह सजा, लड़की बनी दूल्हा, क्‍या है इसके पीछे का राज?

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

कौन हैं 19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जिनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की प्रशंसा

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 अब भी फरार, पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अगला लेख