अंबिका को मिला अच्छे काम का इनाम

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2009 (17:50 IST)
कांग्रेस के जीवंत चेहरों में से एक अंबिका सोनी ने कई मौकों पर अपनी उपयोगिता साबित की है और इस प्रक्रिया में उन्होंने अपनी एक अच्छी छवि भी बनाई है।

महात्मा गाँधी की वस्तुओं की नीलामी को लेकर हाल में हुए विवाद और पर्यटन मंत्री के तौर पर इस मुद्दे को हल करने में उनकी राजनीतिक बुद्धिमता का सभी ने लोहा माना।

अंबिका का जन्म 13 नवंबर 1943 में अविभाजित पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने 1975 में भारतीय युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वे मार्च 1976 में राज्यसभा सदस्य चुनी गईं और 1988 में वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। दोनों ही पदों पर वे अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं।

पिछली सरकार में पर्यटन मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वे फेस ऑफ इंडिया बन गईं। उन्होंने अतुल्य भारत अभियान को लोकप्रिय बनाया। आर्थिक मंदी के काले बादल जब पर्यटन विभाग पर मँडराना शुरू हुए तो उन्होंने भारत भ्रमण अभियान शुरू किया।

वे गाँधी परिवार की करीबी और विश्वस्त हैं। उन्होंने कई संसदीय समितियों का संचालन किया है। सोनी को एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने राजधानी के अंदर और बाहर ऐतिहासिक स्मारकों को संरक्षित करने के लिए कई प्रयास किए।-भाषा

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन है देश का सबसे अमीर CM, जानिए चन्द्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ और उमर अब्दुल्ला के पास कितनी संपत्ति

सुदर्शन रेड्‍डी का गृहमंत्री अमित शाह को जवाब, फैसला मेरा नहीं सुप्रीम कोर्ट का था

iPhone जैसे फीचर्स वाला स्मार्टफोन सिर्फ 6000 रुपए से कम कीमत में

मैं डरता नहीं, सच बोलता रहूंगा, तेजस्वी पर महाराष्ट्र के बाद UP में भी FIR

जयशंकर की अमेरिका को खरी-खरी, अगर आपको भारत से पेट्रोलियम उत्पाद नहीं खरीदना है तो मत खरीदो

सभी देखें

नवीनतम

तेजस्वी ने चिराग पासवान को दी शादी की सलाह, क्या बोले राहुल गांधी?

डीआरडीओ ने किया एयर डिफेंस वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण, राजनाथ ने बताया क्या है इसमें खास?

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसली महिला, RPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

पुर्णिया में राहुल गांधी और तेजस्वी ने चलाई बाइक, हेलमेट में दिखे दोनों दिग्गज

प्रेमानंद महाराज को क्यों चमत्कारी नहीं मानते रामभद्राचार्य, दिया बड़ा बयान