आधे से ज्यादा सांसद करोड़पति!

Webdunia
रविवार, 17 मई 2009 (20:15 IST)
नवनिर्वाचित पंद्रहवीं लोकसभा में आधे से अधिक यानी लगभग 300 सांसद करोड़पति हैं। निवर्तमान लोकसभा के मुकाबले इस बार करोड़पति सांसदों की संख्या में 95 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछली बार 154 करोड़पति सांसद चुनकर आए थे।

इस बार एक मजेदार तथ्य यह भी है कि 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवारों में से केवल चार ही लोकसभा का रास्ता तय कर पाए, जबकि बाकी अरबपतियों को हार का मुँह देखना पड़ा।

सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े राज्य में गिने जाने वाले उत्तरप्रदेश ने सबसे अधिक 52 करोड़पति लोकसभा में चुनकर भेजे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कनार्टक की बारी आती है जहाँ से क्रमश: 37, 31 और 25 करोड़पति लोकसभा पहुँचे हैं।

राजनीतिक दलों के हिसाब से कांग्रेस के पास सबसे अधिक नए 138 सांसद करोड़पति हैं। भाजपा के 58 नवनिर्वाचित सदस्य करोड़पति हैं तो सपा के 14 सांसद करोड़पति हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 300 करोड़पतियों के अलावा सदन में चार सांसद अरबपति हैं, जिनमें से दो कांग्रेस और एक तेलुगूदेशम तथा एक अन्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से है।

रिपोर्ट के अनुसार तेलुगूदेशम के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए 50 वर्षीय नामा नागेश्वर राव सबसे दौलतमंद सांसद बन गए हैं, जिनकी संपत्ति 173 करोड़ रुपए आँकी गई है। इनके बाद दूसरे सबसे बड़े अमीर कांग्रेस के नवीन जिंदल हैं, जो 131 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के मालिक हैं।

इनके बाद विजयवाड़ा से जीते कांग्रेस के एल राजगोपाल के पास 122 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति है। उस्मानाबाद से जीते राकांपा सांसद पद्मसिंह बाजीराव पाटिल 105 करोड़ रुपए की हैसियत के इंसान हैं।

एडीआर ने नवनिर्वाचित 533 सांसदों की ओर से चुनाव आयोग को दिए हलफनामों का विश्लेषण कर इस तथ्य का पता लगाया।

गैर सरकारी संगठन के अनुसार 300 से अधिक नवनिर्वाचित करोड़पति सांसदों में से शीर्ष 10 में राकांपा के प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले, कांग्रेस के जी. विवेकानंद, वाईएस जगनमोहन और राजकुमारी रत्नासिंह तथा शिरोमणि अकाली दल (बादल) की हरसिमरत कौर शामिल हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

77वें जन्मदिन पर लगाए 77 पौधे, जनक दीदी ने दिया प्रकृति प्रेम का संदेश

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

MP: कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप