एक्जिट पोल वास्तविकता से परे: शरद

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2009 (16:44 IST)
एक्जिट पोल क ो वास्तविकता से परे बताते हुए राजग के संयोजक शरद यादव ने आज कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को लोकसभा में बहुमत मिलेगा।

उन्होंने यहाँ कहा कि एक्जिट पोल में मेरा कतई विश्वास नहीं है। राजग को बहुमत मिलेगा और हम लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सरकार बनाएँगे।

कल जारी हुए विभिन्न समाचार चैनलों के एक्जिट पोल में राजग को 185 से 196 के बीच सीटें दी गई हैं जबकि संप्रग के खाते में 180 से 205 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।

जद यू अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजग के घटक दलों के नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने हालाँकि ऐसे दलों के नाम बताने से इनकार किया।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता के संपर्क में है जबकि जद यू नेता बीजद और तेदेपा से बात कर रहे हैं।

समझा जाता है कि राकांपा नेता पीए संगमा ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन का वायदा किया है। संगमा कुछ दिन पहले ही यादव से मिले थे।

यादव हालाँकि संगमा से हुई बातचीत पर चुप्पी साधे हुए हैं। संगमा ने कांग्रेस पर मेघालय में मेघालय प्रोग्रेस एलायंस सरकार को गिराने का आरोप लगाया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के हाथ में होगी दिल्ली की कमान, विधायक दल की बैठक में फैसला

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्‍पणी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया यह बयान

Share Bazaar में मामूली गिरावट, Sensex 28 अंक टूटा, Nifty भी नुकसान में