एसएम कृष्णा की नई पारी

Webdunia
रविवार, 24 मई 2009 (10:32 IST)
मनमोहन सरकार में विदेशमंत्री बनाए गए एसएम कृष्णा के नवंबर 2004 में महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभालने के बाद कहा जा रहा था कि उनका राजनीतिक सफर ठहर गया है, लेकिन तीन साल बाद 76 वर्षीय कृष्णा ने सक्रिय राजनीति में लौटकर तमाम अटकलों को विराम दे दिया।

परिधानों के मामले में भारत के गिने-चुने राजनीतिज्ञों की कतार में शामिल कृष्णा महाराष्ट्र के इतिहास में अपनी ओर से पहल करने वाले राज्यपालों में से एक हैं।

एक मई 1932 को जन्मे कृष्णा राज्य के अब तक के सर्वाधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। वे पहली बार 1962 मे कर्नाटक विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

संसद में उनकी पारी की शुरुआत 1968 से हुई जब वे चौथी लोकसभा के सदस्य बने। पाँचवीं लोकसभा में भी कृष्णा निर्वाचित हुए, लेकिन 1972 में वे कर्नाटक की राजनीति में लौट गए और विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए तथा वाणिज्य मंत्री बनाए गए।

1972 से 1977 के बीच उन्होंने उद्योग एवं विधायी मामलों का प्रभार संभाला, 1980 में कृष्णा लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1983-84 में उद्योग राज्यमंत्री बनाए गए। 1984-85 में वे वित्त राज्यमंत्री बने।

1989 में कृष्णा कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष बने और 1992 तक इस पद पर रहे। 1992 से 1994 तक उन्होंने उपमुख्यमंत्री का प्रभार संभाला। 1996 में वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में कृष्णा प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य भी रहे। 11 अक्टूबर 1999 को कृष्णा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे फरवरी 1999 से 2004 तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे ।- भाषा

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, CM सिद्धारमैया ने राज्यपाल से इसलिए मांगा था इस्‍तीफा

UP : शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में चला अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

बिहार में डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Rahul Gandhi Vs EC : कांग्रेस के 'वोट चोरी' के दावे गलत, 'फैक्ट चेक' के साथ चुनाव आयोग ने जारी किए दस्तावेज

मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को दिया रात्रिभोज, सोनिया गांधी भी हुईं शामिल, अब किस तैयारी में है INDIA गठबंधन