कांग्रेस का असम में प्रदर्शन बरकरार

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2009 (11:13 IST)
कांग्रेस ने अपने परंपरागत राज्य असम में इस बार भी अपनी छवि को बरकरार रखा है। हालाँकि कांग्रेस को दो सीटे गँवानी पड़ी हैं और इसके मत प्रतिशत में मामूली गिरावट आई है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों के कांग्रेस के 39.45 फीसदी मतों के मुकाबले इस बार इसे 38.26 फीसदी मत मिले हैं।

असम में 1952 से लेकर अब तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस बड़े दल के रूप में रही है। क्षेत्रीय दल असम गण परिषद के 1985 और 1995 में सत्तारूढ़ होने के बावजूद कांग्रेस असम में सभी दलों के लिए एक सशक्त विरोधी दल रहा है।

चुनाव आयोग के आँकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने इस बार असम की 14 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर चुनाव लड़ा और सात पर जीत हासिल की। बाकी सीटों पर 47.48 फीसदी मत के साथ भाजपा एजीपी और नए क्षेत्रीय दल असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने विजय हासिल की।

एयूडीएफ के चुनाव मैदान में उतरने और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों के मतों में सेंध लगाने से कांग्रेस के दिग्गज नेता और केन्द्रीय मंत्री संतोष मोहन देव सिलचर से चुनाव हार गए। एयूडीएफ ने धुबरी में भी कांग्रेस को शिकस्त दी।

तेजपुर से सांसद रहे मणिकुमार सुब्बा के विवादित होने और अपने विरोधियों के बीच कथित तौर पर काम न करने के आरोपों के चलते भी कांग्रेस को यहाँ से एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

परमाणु वार्ता स्थगित होने के बाद सख्त हुए ट्रंप, ईरान से तेल खरीदने वालों चेतावनी

पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

Kedarnath Dham : आज से फिर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

Maharashtra : अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार