कांग्रेस-भाजपा ने की रणनीति पर चर्चा

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2009 (15:35 IST)
एक्जिट पोल के नतीजों में किसी भी पार्टी अथवा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान व्यक्त किए जाने को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सरकार गठन के लिए आवश्यक संख्या बल जुटाने के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव बाद गठबंधन की संभावना के संबंध में अपनी रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी के निवास पर बैठक की। सोनिया विभिन्न राज्यों के नेताओं और पार्टी महासचिवों की राय ले रही हैं।

भाजपा ने चुनाव बाद गठबंधन पर चर्चा करने के लिए गुरुवार की सुबह पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर बैठक की। पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में उपस्थित थे।

मोदी को अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता को राजग के पाले में लाने के लिए भाजपा की ओर से लगाया जाएगा। बैठक के पहले मोदी ने संवाददाताओं से कहा मैं चुनाव बाद राजनीतिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए यहाँ हूँ। इसमें छिपाना क्या है।

एक्जिट पोल में सत्तारूढ़ संप्रग सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर उभरा है। उसे 190 से 205 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं राजग भी बहुत पीछे नहीं दिख रहा है। 543 सदस्यीय लोकसभा में उसे 185 से 196 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसने सरकार गठन में छोटी पार्टियों की महत्वपूर्ण भूमिका की संभावना खोल दी है।

खंडित जनादेश आने का अनुमान व्यक्त करते हुए इन सर्वेक्षणों में कहा गया है कि तीसरे मोर्चे को 100 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market Crash: तीसरे विश्वयुद्ध की आहट ने निकाला भारतीय शेयर बाजार का दम, सेंसेक्स और निफ्टी धाराशायी

ईरान को लेकर क्या है ट्रंप का नया नारा, क्या है MIGA का मतलब?

कार के नीचे दम तोड़ रहा था बुजुर्ग, काफिले में हाथ हिला रहे थे पूर्व CM, दर्दनाक मौत

Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

अमेरिकी हमलों पर UNSC की इमरजेंसी बैठक, ईरान हुआ आगबबूला