देश को गुमराह कर रहे हैं मनमोहन-नीतीश

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2009 (22:59 IST)
कोसी बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए राज्य को दी गई मदद की वापसी की केंद्र की कथित माँग पर मनमोहनसिंह की आलोचना करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं।

कुमार ने अपने कार्यालय पर कहा- हाँ, निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं। कोसी क्षेत्र में मतदान पूरा होने के महज 20 मिनट बाद बिहार के मुख्य सचिव आरजेएम पिल्लई को 30 अप्रैल को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक देव कुमार का इस संबंध में एक पत्र मिला था।

कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान आश्चर्यजनक है। यदि यह अन्याय नहीं है तो क्या है। प्रधानमंत्री को संलग्न दस्तावेज को देखना चाहिए था और पूरे मुद्दे पर समुचित विचार करना चाहिए था। इसकी बजाय उन्होंने समुचित तरीके से राहत मदद खर्च करने में इसकी कथित नाकामी पर बिहार सरकार पर हमला करने का विकल्प चुना।

यह पूछे जाने पर कि केंद्र की कार्रवाई से क्या संवैधानिक तौर-तरीकों का उल्लंघन होता है, कुमार ने कहा कि इसके बारे में कोई संदेह नहीं हो सकता। निश्चित तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। केंद्र हमसे पैसा वापस करने को कह रहा है। यह हमारे जख्मों पर नमक रगड़ने जैसा है। लौटाने के लिए पैसा कहा हैं। यह सब पीड़ित मानवता को भोजन उपलब्ध कराने में चला गया।

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान