बलात्कारी को मिले मृत्युदंड-स्मृति ईरानी

Webdunia
रविवार, 3 मई 2009 (10:10 IST)
राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए टीवी अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि बलात्कारी को उसके अपराध के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।

स्मृति ने कहा एक बलात्कारी को उसके जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड मिलना चाहिए। विशेष तौर पर जब कि महिला की हत्या कर दी गई हो। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली देश की अपराध राजधानी बन गई है।

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय गोयल के लिए प्रचार करने यहाँ आईं स्मृति ने कहा कि ऐसे कानून बनाने के प्रयास होने चाहिए, जो महिला के साथ दुराचार करने की कोशिश करने वाले अपराधियों के मन में डर पैदा कर दें।

छोटे पर्दे पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में दमदार भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं स्मृति ने कहा कि हमें कठोर कानूनों की जरूरत है। महिलाओं के खिलाफ कई अपराध दर्ज नहीं किए जाते। न्याय होना चाहिए और महिलाओं के साथ दुराचार के बारे में सोचने वाले अपराधियों के मस्तिष्क में डर होना चाहिए।

कांग्रेस पर राजधानी में महिलाओं के संरक्षण में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विजय गोयल ने महिला सुरक्षा के लिए अपने एजेंडे के बारे में बताया जिसमें शैक्षणिक संस्थानों के लिए पूरी तरह महिलाओं का निजी सुरक्षा बल, महिलाओं के लिए प्रसाधन सुविधाएँ और उचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के मुद्दे शामिल हैं।

जब स्मृति ईरानी से पूछा गया कि क्या अपराध बढ़ने के लिए टीवी धारावाहिक भी जिम्मेदार हैं, तो उन्होंने कहा कि बलात्कारी तो बलात्कारी होता है। इसके लिए कोई बहाना नहीं चल सकता और टीवी या मनोरंजन को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। 80 साल की महिला के साथ भी बलात्कार होता है।

लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी में प्रधानमंत्री पद के बेहतर उम्मीदवार के चयन के सवाल पर उन्होंने कहा 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी हैं।

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाई, EC से नया कार्यक्रम जारी करने को कहा

किसकी मजार के सामने रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानिए कौन थे सालबेग

कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप पर बवाल, क्या बोली भाजपा?

Indore: विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने वाला वाहन चालक बाल पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार

पहले ही टैक्‍स के बोझ से दबी जनता, अब बारिश के पानी में डूब रही, बारिश के पहले निगम के दावे फिर खोखले साबित